Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पानीपत का किया दौरा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के पानीपत का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। कृषि मंत्री सिंह ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, "पानीपत के सिवाह गांव में रामप्रताप ने आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि के जरिए खेत को प्रयोगशाला में बदल दिया है। वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ उन्नत किस्म के तरबूज भी उगा रहे हैं। जब मैं उनके खेत पर पहुंचा तो उन्होंने मुझे तरबूज खिलाना शुरू कर दिया। लाल, पीले और नारंगी रंग के तरबूजों का लाजवाब स्वाद देखकर मैं दंग रह गया। इन फलों में रामप्रताप जी की मेहनत का स्वाद समाया हुआ है।"

पोस्ट में आगे कहा गया, "विकसित कृषि संकल्प अभियान में लाखों ऐसे किसानों की कहानियां हमारे सामने आ रही हैं जो कई नवाचार कर रहे हैं और उन्नत खेती के जरिए न सिर्फ खुद के लिए मुनाफा कमा रहे हैं बल्कि कई किसानों के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।"