Breaking News

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया मामला     |   SIR पर ममता बनर्जी की याचिका पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की     |   UP पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 8-9 और 10 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा     |   मणिपुर के नए मुख्यमंत्री होंगे युमनाम खेमचंद सिंह     |  

Union Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट किया पेश, नए बजट में क्या सस्ता क्या महंगा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया है। केंद्रीय बजट को दो भागों में विभाजित किया गया है- ए और बी, जिसमें बी भाग मुख्य रूप से कर प्रस्तावों और चुनिंदा अद्यतनों पर केंद्रित एक संक्षिप्त खंड के रूप में कार्य करता है, जबकि बजट के भाग ए में अधिकांश विस्तृत नीतिगत घोषणाएं शामिल हैं। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है। 

सीतारमण लगातार नौवीं बार संसद में बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किए बजट में 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान किया है। इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से अगले पांच वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 

वित्त मंत्री बजट भाषण में बताया कि इस स्कीम के तहत देश में बायो-फार्मा को बढ़ावा देने को लिए 1,000 मान्यता प्राप्त परीक्षण स्थलों का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश देश में तेजी से फार्मा सेक्टर को बढ़ावा देना है। नया बजट पेश होने के बाद कई चीजें महंगी और सस्ती हो गईं हैं। 

क्या-क्या हुआ महंगा? 

बजट 2026 में मिनरल्स, स्क्रैप, शराब महंगे हुए हैं. 

क्या हुआ सस्ता?

  • लेदर
  • कपड़ा
  • सिंथेटिक फुटवियर
  • विदेशी यात्रा
  • कैंसर की 17 दवाएं
  • माइक्रोवेव ओवन
  • जूते
  • एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
  • EV बैटरी
  • शुगर की दवाएं
  • चमड़े और कपड़े का निर्यात
  • बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी.  
  • सोलर ग्लास
  • मिक्स्ड गैस सीएनजी
  • विमानों का ईंधन