Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से धरती पर कर रहे वापसी, अनडॉकिंग की प्रक्रिया शुरू

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 18 दिन बिताने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला धरती पर वापसी की यात्रा शुरू करेंगे। शुभांशु शुक्ला जल्द ही धरती पर पहुंचने वाले हैं। उनकी वापसी को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 

एक्सिओम-4 मिशन पूरा होने जा रहा।इसके आईएसएस से अनडॉकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित व्यवथा के तहत हो रही। ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत उनके तीन बाकी सहयोगी अंतरिक्ष यात्री भी शुभांशु के साथ ही सोमवार को धरती पर वापसी करेंगे।