Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

आरजी कर अस्पताल में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंचा। टीवी चैनल पर प्रसारित वीडयो के मुताबिक, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड स्निफर डॉग के साथ उस जगह पर जांच कर रहा है, जहां जूनियर डॉक्टरों ने नौ अगस्त से प्रदर्शन किया है।

हालांकि, फिलहाल ये जगह खाली है क्योंकि डॉक्टर साल्ट लेक में स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड बैग की जांच कर रहा है।