Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

सोमेश्वर में कुमाऊनी भाषा को बढ़ावा देने के लिए उज्याव सम्मेलन 2025 का हुआ आयोजन

सोमेश्वर में कुमाऊनी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में "उज्याव कुमाऊनी भाषा युवा सम्मेलन एवं युवा सम्मान समारोह 2025" की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाषा प्रेमियों, साहित्यकारों और युवाओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक दीपक सिंह भाकुनी ने की, और आयोजन समिति का गठन भी किया गया। इस मौके पर कई सामाजिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।