Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया समन

पिछले साल सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बेंगलुरु कोर्ट ने उदयनिधि के खिलाफ समन जारी किया है. कोर्ट ने उन्हें चार मार्च को कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा है. बता दें कि परमेश नामक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी.

परमेश की ही शिकायत पर बेंगलुरु कोर्ट उन्हें समन जारी किया है. बता दें कि तमिलनाडु सीएम के बेटे ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी. इसको लेकर पिछले साल जमकर विवाद खड़ा हुआ था. बेंगलुरु कोर्ट ने उस व्यक्ति को भी समन जारी किया है, जिसने उस कार्यक्रम का आयोजन किया था.

उदयनिधि ने सनातन धर्म पर की थी विवादित टिप्पणी

दरअसल, पिछले साल तमिलनाडु में आयोजित ‘संतानम उन्मूलन सम्मेलन’ में उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मच्छर, मलेरिया, डेंगू, कोरोना जैसी बीमारियों से की थी. उदयनिधि के इस बयान की पूरे देश में कड़ी निंदा की गई.