वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के एक भी सांसद सदन में मौजूद नहीं थे. इसको लेकर शिंदे गुट के सांसद मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ (UBT) उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनका पाखंड तब उजागर हो गया जब संसद में वक्फ बोर्ड विधेयक पर चर्चा के दौरान उद्धव के सांसद मौजूद नहीं थे. देवड़ा ने कहा कि मुसलमानों ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को वोट दिया लेकिन बदले में उन्हें चुप्पी मिली है.