Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

यूपी: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है. यह हादसा देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एक बिना नंबर की अर्टिगा कार सवार लोग कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए.

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही देवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और वह अनियंत्रित होकर अर्टिगा कार से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. पुलिस का कहना है कि गाड़ी पर नंबर न होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है लेकिन जल्द ही सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली जाएगी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.