Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

PM मोदी से मिले यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

यूपी के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इस बैठक में हार पर चर्चा हुई। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की जानकारी दी।

इसके अलावा संगठन के मुद्दे पर भी बातचीत की गई। माना जा रहा है कि यूपी में बीजेपी अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भूपेंद्र चौधरी मिले थे.