Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अमृतसर की फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत, आसपास के घरों को खाली कराया गया

अमृतसर में  एक रिहायशी घर में चल रही पेंट फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि अग्निशमन टीम के लिए इसे काबू करना बहुत मुश्किल हो गया। अग्निशमन टीम को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि परिसर के अंदर जमा रासायनिक पदार्थ आग में घी का काम कर रहे थे। डीएसपी आरएस संधू ने कहा, "अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। काफी नुकसान हुआ है। दो लोगों को बचा लिया गया और दो शव बरामद किए गए हैं।" आग के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।