Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

भारतीय नौसेना में दो नए पोत किए गए शामिल

समुद्र में सेना की ताकत को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना में दो नए जहाजों को लॉन्च किया गया है। तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियानों और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए ये दो नए जहाजों को लॉन्च किया गया है। इन दो जहाजों का नाम आईएनएस अग्रे और आईएनएस अक्षय रखा गया है। 

इन जहाजों को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और इंजीनियर्स लिमिटेड ने बनाया है। जहाजों का उद्घाटन भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की पत्नी नीता चौधरी ने किया। एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी समारोह के मुख्य अतिथि थे।