Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए थे। नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है, दोनों नंदग्राम पुलिस थाना क्षेत्र की क्वांटम सोसाइटी के निवासी थे। दोनों के शवों को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। मृतकों के करीबी दोस्त रविंद्र त्यागी रविवार को उनके शवों को वापस लाने के लिए हरिद्वार गए। रविंद्र त्यागी ने बताया कि गंगा में स्नान करते समय बृजेश और सचिन गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक तेज बहाव में बह गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बह गया।