Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

तृप्ति डिमरी की चमकी किस्मत, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भूलैया 3’ में हुई एंट्री

फिल्म ‘भूल भूलैया’ के दोनों पार्ट को मिले दर्शकों के प्यार और लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने ‘भूल भूलैया 3’ लाने का फैसला किया. इसके लिए स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन का नाम पहले ही कंफर्म हो गया था. अब फीमेल लीड के नाम पर भी मुहर लग गई है. पहले कार्तिक आर्यन ने तृप्ती की अधूरी तस्वीर शेयर की और कुछ देर बाद ही पूरी तस्वीर शेयर कर लोगों के अंदाज़े को सच में बदल दिया.

पहले कार्तिक ने लीड एक्ट्रेस की अधूरी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- “सॉल्व कीजिए इस भूल भुलैया को.. भूल भुलैया मिस्ट्री गर्ल, भूल भुलैया 3, दिवाली 2024.” इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हुए ज्यादातर यूजर्स ने अधूरी फोटो को ‘एनिमल’ फेम तृप्ति डिमरी ही बताया. कुछ देर बाद कार्तिक ने फाइनली खुद भी तृप्ती की पूरी तस्वीर शेयर कर के फिल्म में उनकी एंट्री को कंफर्म कर दिया.