Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

त्रिपुरा: अवैध तौर से भारत में एंट्री करने वाले चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

त्रिपुरा में दो जगहों से अवैध तौर से भारत में प्रवेश करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप में रहने वाले दो लोग सीमा पार करके आए। वे कोलकाता जा रहे थे।

अगरतला जीआरओ स्टेशन कार्यालय प्रभारी तपस दास ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। इस बीच, सिटी सेंटर के पास पश्चिम अगरतला से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया, "आरोपित पुलिस रिमांड पर हैं। वे कुछ दिन पहले सीमा पार कर अगरतला में घुसे थे।" इस बारे में टिपरा मोथा के प्रमुक प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने कहा कि अवैध प्रवास आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।