Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

सैम बहादुर और एनिमल के बीच जबरदस्त क्लैश

विक्की कौशल और रणबीर कपूर दोनों ही कलाकार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. आज शुक्रवार को दोनों के जबरदस्त क्लैश के लिए हर कोई तैयार है. जहां रणबीर इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के बाद थिएटर में मिलने वाले हैं. वहीं, विक्की कौशल के फैंस भी लंबे वक्त के बाद सैम बहादुर में उनकी दमदार एक्टिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं. तो चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कौन सा एक्टर अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने में कामयाब रहेगा?

बीते कई दिनों से एनिमल और सैम बहादुर दोनों को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है. दोनों ही कलाकारों की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है. कुछ लोगों का तो कहना है कि रणबीर और विक्की दोनों की फिल्मों में ही जबरदस्त टक्कर देखने के मिलने वाली है.