Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई बेकाबू बाइक

 

मुरादाबाद में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

 

जानकारी के अनुसार, ठाकुरद्वारा इलाके में सुरजननगर नगर जसपुर मार्ग पर बिजली के पोल से एक बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव जयनगर निवासी रमन (18) पुत्र विजयपाल सिंह और शिवम कुमार (21) पुत्र देवराज सिंह के रूप में हुई। 

 

दोनों गांव के एक युवक के साथ पर्दे वाली रामलीला चलाकर रात एक बजे बाइक से लौट रहे थे। गांव दूल्हापुर की मांड्या के मोड़ के पास विद्युत पोल से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।