Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

होली से पहले हाथरस में दर्दनाक हादसा: कार सवारों को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, 6 की मौत

यूपी के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और 6 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से धौलपुर जा रहे इको कार सवारों को डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इको कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया है। घटना थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 के पास हुई है। इस घटना पर हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक रामानद कुशवाहा ने कहा कि कार को पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मारी। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया, "यमुना एक्सप्रेसवे पर 141 मील के पत्थर के पास सुबह करीब 4:15 बजे एक दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का चालक सुरक्षित है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"