Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, बच्चे की हादसे में मौत के बाद मां ने की आत्महत्या

बेंगलुरु से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 11 महीने के बेटे की मौत के बाद एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह मामला चंद्रालयआउट थाना क्षेत्र के बायरवेश्वरनगर इलाके का है। पुलिस के अनुसार, महिला का पति (32), जो पीन्या की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं, पिछले चार साल से अपने परिवार के साथ यहां रह रहा था। उसकी पत्नी घर से ही काम करती थीं।

1 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे पति काम पर गया था, जबकि पत्नी और बच्चा घर पर थे। शाम करीब 6:30 बजे लौटने पर उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार दरवाजा खटखटाने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने खिड़की के पास रखी चाबी से दरवाजा खोला।अंदर जाकर उसने पत्नी को बेसुध हालत में पाया, जबकि बच्चा बिस्तर पर पड़ा था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, “मेरा बेटा पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मैं उसे बचा नहीं पाई। मुझे माफ कर देना।” साथ ही, दवाइयों की खाली स्ट्रिप भी बरामद हुई है। पति ने इस घटना पर संदेह जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।