Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

मसूरी की मालरोड से विदा होंगे पारंपरिक रिक्शा, अब गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा में घूमेंगे पर्यटक

मसूरी की ऐतिहासिक मालरोड अब आधुनिकता के रंग में रंगने जा रही है। प्रशासन ने मालरोड से पारंपरिक साइकिल रिक्शा हटाकर उनकी जगह इको-फ्रेंडली गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के अनुसार, सौंदर्यीकरण और ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए यह बदलाव जरूरी है। इस योजना से प्रभावित होने वाले 121 रिक्शा श्रमिकों को चरणबद्ध तरीके से गोल्फ कार्ट संचालन में जोड़ा जाएगा या उन्हें सवा दो लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, 13 विधवा महिलाओं को वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी।