Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

J-K: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का कामयाब ट्रायल, सैलानियों ने दिल खोल कर किया स्वागत

जम्मू कश्मीर में हाल में कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल रहा। कश्मीर घाटी आने वाले सैलानियों ने इस कामयाबी का दिल खोलकर स्वागत किया है। उनका मानना है कि कश्मीर घाटी को रेल के रास्ते देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने पर पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। कई लोगों का कहना है कि ट्रेन सेवा शुरू होने से लोगों के आवागमन की लागत कम होगी। इससे ज्यादा संख्या में सैलानी कश्मीर घाटी आने की योजना बना सकते हैं।

25 जनवरी को कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का पहला सफल ट्रायल रन हुआ था। इससे कश्मीर घाटी का देश के दूसरे हिस्सों के साथ रेल से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम यात्रियों के लिए कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।