Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

आज भी भारत के अभ्यास मैच में बारिश की वजह से टॉस में देरी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वॉर्म-अप मैचों का सिलसिला जारी है। तिरुवनंतपुरम में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच में बारिश के कारण टॉस देरी से होगा। मंगलवार को 3 मैच खेले जाएंगे। मंगलवार को 3 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। भारत और नीदरलैंड के अलावा गुवाहाटी में अफगानिस्तान और श्रीलंका और हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है।

भारत का पहला अभ्यास मैच भी बारिश की वजह से रद्द हुआ था। भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक दो वनडे मुकाबले खेले गए है। दोनों बार भारत को जीत मिली थी। ये मैच वनडे वर्ल्ड कप 2003 और 2011 में खेले गए थे।