Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आज प्रधानमंत्री एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2361 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 917 बालिका कैडेट हैं। संख्या के हिसाब से बालिका कैडेट्स की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है।

पीएम रैली में इन कैडेट्स की भागीदारी नई दिल्ली में महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के सफल समापन का प्रतीक होगी। इस वर्ष की एनसीसी पीएम रैली की विषय 'युवा शक्ति, विकसित भारत' है। इस दौरान 800 से अधिक कैडेट राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की वचनबद्धता को दर्शाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 18 मित्र देशों के 144 युवा कैडेट्स की भागीदारी भी रहेगी। इसके अलावा 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल होंगे।