Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

ओडिशा के सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की दर्दनाक मौत

ओडिशा के सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। बाघ ने युवक के शरीर का कुछ हिस्सा भी खा लिया। मृतक की पहचान साधु नायक के रूप में हुई है, जो जशीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का रहने वाला था। परिवार के अनुसार, वह रविवार सुबह बकरियों के लिए चारा और पत्तियां लेने जंगल गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।

इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह जंगल में केवल उसके दोनों पैर और लुंगी मिली। इससे आशंका जताई गई कि बाघ ने उस पर हमला कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

करंजिया के सहायक वन संरक्षक (ACF) प्रभात कुआंर ने बताया कि बाघ के हमले में युवक की मौत हुई है। शव के मिले हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, खासकर सुबह और शाम के समय। सरकार की ओर से मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।