Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

भवानीपुर में रोमांचक मुकाबला: ममता बनर्जी ने फिर बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भवानीपुर विधानसभा सीट पर बेहद करीबी मुकाबले में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर फिर से बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक यह मुकाबला काफी रोमांचक बना हुआ है।शुरुआत में बढ़त लेने के बाद ममता बनर्जी करीब 2000 वोटों से पीछे हो गई थीं, लेकिन उन्होंने तेजी से वापसी करते हुए करीब 800 वोटों की बढ़त हासिल कर ली।

वहीं सुवेंदु अधिकारी ने इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “भवानीपुर में पहला राउंड मुस्लिम बहुल क्षेत्र का था, जिसमें मैं करीब 2000 वोटों से पीछे था। दूसरे राउंड में, जो हिंदू क्षेत्र था, मैं 2200 वोटों से आगे हो गया। मैं सभी हिंदू और सनातनी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं… ममता बनर्जी फिर से भवानीपुर से हारेंगी।”

इस बीच चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा नीत गठबंधन 140 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सहयोगी BGPM एक सीट पर आगे है। 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 178 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के करीब नजर आ रही है, जबकि टीएमसी 113 सीटों पर आगे बताई जा रही है।

इस बार पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। दूसरे चरण में 91.66 प्रतिशत और पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिससे कुल मतदान 92.47 प्रतिशत रहा। 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 294 में से 213 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनी थी। वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन खाता भी नहीं खोल पाया था।