Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और हाथी की मौत, संख्या बढ़कर 11 हुई

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में रविवार सुबह झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही रिजर्व में मरने वाले हाथियों का संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हाथी का बच्चा बीमार मिला था। वो झुंड से बिछड़ गया था। 

बीटीआर के उप-निदेशक प्रकाश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि हाथी का बच्चा तीन दिन पहले पनपथा बफर रेंज में बेहोशी की हालत में मिला था। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों ने करीब तीन महीने के हाथी के बच्चे को बचाया और इलाज के लिए रामा एलिफेंट कैंप ले गए। जहां रविवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 29 अक्टूबर को रिजर्व के खलील रेंज में आने वाले सांखनी और बकेली में चार जंगली हाथी मृत पाए गए, जबकि 30 अक्टूबर को चार और 31 अक्टूबर को दो और हाथी मरे हुए पाए गए।