Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

छत्तीसगढ़: करंट लगने से तीन हाथियों की मौत, वन विभाग अधिकारियों दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के तमनार क्षेत्र में करंट लगने से एक शावक समेत तीन हाथियों की मौत हो गई।

रायगढ़ वनमंडल की वनमंडल अधिकारी स्टाईलो मंडावी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की 11 केवी लाइन के संपर्क में आने से तीनों हाथियों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जंगल में हाथियों के शव होने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल पर भेजा गया था और आज सुबह दल ने हाथियों के शव बरामद किए। उनके अनुसार जंगल में ही शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पिछले छह वर्षों में 70 से ज्यादा हाथियों की मौत की सूचना मिली है, जिनमें बीमारी और उम्र से लेकर बिजली के झटके तक शामिल हैं।