Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

जिन्हें मानती थी दोस्त, उन्होंने भी छोड़ा साथ…जेनिफर मिस्त्री का छलका दर्द

सोनी सब टीवी के मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी रोशन सोढ़ी यानी जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. कुछ दिन पहले इस पूरे मामले पर ‘लोकल कंप्लेंट कमेटी’ ने जेनिफर के पक्ष में फैसला सुनाया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर ने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ के एक्टर्स सोनालिका जोशी, अंबिका राजनकर और मंदार चंदवारकर जिन्हें वो अपना खास दोस्त मानती थीं, उन्होंने इस कंट्रोवर्सी के बाद उनसे पूरी तरह से रिश्ता तोड़ लिया.