Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

गुलाम मानसिकता वाले लोग हमारे धर्म और संस्कृति पर हमला करते हैं, बागेश्वर धाम में बोले पीएम मोदी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है लोगों को तोड़ने में जुटा है।

उन्होंने कहा कि बहुत बार विदेशी ताकतें भी इनका साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ना किसी भेष में रहते रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से घिरे लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर और हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं।