Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पीएम मोदी, बर्थडे के दिन का ये है पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. जहां एक तरफ इस दिन पीएम को देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं. वहीं, आज पीएम का शेड्यूल काफी खास हैं. बीजेपी के लिए आज का दिन 17 सितंबर इसीलिए और भी खास है क्योंकि जहां एक तरफ पार्टी पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आज बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं.

पीएम मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर भी आराम करते नजर नहीं आएंगे बल्कि वो इस दिन भी कई राज्यों को सौगात देते दिखाई देंगे. काशी के बाद पीएम दोपहर में ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचेंगे. जहां पीएम सुबह 11 बजे PMAY-URBAN योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे. इसके बाद पीएम भुवनेश्वर में कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

वो सुभद्रा योजना का आरंभ करेंगे. महिलाओं के लिए तैयार की गई इस योजना के तहत 21 से 60 साल की उम्र वाली करीब एक करोड़ महिलाओं को पांच साल तक हर साल 10,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. इस योजना के चलते हर एक महिला को कुल 50,000 रुपये की सहायता मिलेगी. इस स्कीम के तहत हर साल 10,000 रुपये की राशि दो किश्तों में रक्षाबंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दी जाएगी.