Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ में ये बॉलीवुड एक्टर देगा अपनी आवाज

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और आए दिन इस पर कोई न कोई अपडेट सामने आता रहता है. ‘पुष्पा’ के पार्ट वन को हिंदी ऑडियंस के बीच भी खूब पसंद किया गया था. हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन की आवाज बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने दी थी. वहीं अब जब कुछ महीनों में ‘पुष्पा 2’ आने वाली है तो ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या वो इस बार फिर से डबिंग करेंगे.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या वो इस बार फिर से फिल्म में अपनी आवाज देने वाले हैं या नहीं? इस पर श्रेयस ने जवाब देते हुए कहा, “मैं करने की कामना करता हूं. बिल्कुल. अभी फिल्म की शूटिंग चल रही है. मुझे लगता है कि जब शूटिंग खत्म हो जाएगी, उसके बाद हमारा काम शुरू होगा