Breaking News

यमन में बाजार पर हवाई हमले से मची तबाही, 30 की मौत का दावा     |   सोमालिया में राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 90 दिन में चुनाव कराने का आदेश     |   मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, यादों के साथ छोड़ी सफेद जर्सी     |  

Jammu-Kashmir : तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, शाम पांच बजे तक 65.48 प्रतिशत वोट पड़े

जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू समेत सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान सुचारू रूप से खत्म हो गया। पोलिंग कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुई और शाम छह बजे खत्म हुई।

कठुआ और सांबा के पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग अधिकारी शाम छह बजे के बाद वोटिंग प्रक्रिया पूरी करते देखे गए। अधिकारी इस प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं।

पोलिंग शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और पूरे दिन किसी बड़ी गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली। पूरे इलाके में बेहतर वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक उधमपुर जिले में सबसे ज्यादा 72.91 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद सांबा में 72.41 प्रतिशत, कठुआ में 70.53 प्रतिशत, जम्मू में 66.79 प्रतिशत और बारामूला में 55.73 प्रतिशत वोटिंग हुई।