Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

6 पैक एब्स बनाने के ये आसान तरीके आपकी पर्सनालिटी को बनाएंगे आकर्षित

शानदार एब्स पाने के लिए आपको रेक्टस एब्डोमिनस 6 पैक मसल्स और एक्सटर्नल ऑब्लिक्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। एक्सटर्नल ऑब्लिक्स वो हिस्सा होता है, जो एब्स के साइड में ‘V’ शेप की शुरुआत करती है। एब्स वर्कआउट में सभी कोर मसल्स पर काम करना होता है। साथ ही किसी भी तरह की एब्स वर्कआउट की शुरुआत से पहले एक बार जिम ट्रेनर या कोच की सलाह जरूर ले।

सिर्फ पेट की मसल्स पर काम करके एब्स नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए आपको पूरा बॉडी फैट कम करने वाला वर्कआउट भी करना चाहिए।

कम से कम 6 हफ्तों तक पेट की सभी मसल्स की एक्सरसाइज करें।

हर बार एब्स वर्कआउट की शुरुआत एंटी-मूवमेंट से करें।

इसके बाद हाई टेंशन मूवमेंट, सिंगल-लिम्ब मूवमेंट और डायरेक्ट एब मूवमेंट कर सकते हैं।

फिटनेस ट्रेनर और कोच के मुताबिक, 6 पैक एब्स पाने के लिए वर्कआउट का यही तरीका होना चाहिए।