Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

सावरकर-नेहरू को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में रहती है तकरार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की किताब ‘प्रणब माई फादर ए डॉटर रिमेम्बर्स’ सोमवार को लॉन्च हो गई. उनकी इस किताब में प्रणब मुखर्जी के विचारों को व्यक्त किया गया है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी बुक में ये भी बताया कि प्रणब मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू और वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में तकरार पर क्या मत रखते थे.

शर्मिष्ठा कहती हैं, एक तरफ बीजेपी का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं है तो दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि वीर सावरकर कायर थे. इसलिए, मेरे पिता प्रणब मुखर्जी और मुझे नहीं लगता कि ऐसी कहानियां देश के लिए स्वस्थ हैं.