Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

देश में LPG की कोई किल्लत नहीं, सरकार ने अफवाहों से बचने की दी सलाह!

नई दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास गैस खत्म होने की स्थिति (ड्राई-आउट) नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।

मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा ने इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति चिंता का विषय जरूर है, लेकिन इसका असर देश में LPG सप्लाई पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि “LPG की आपूर्ति और सिलेंडर डिलीवरी पूरी तरह सामान्य है। वही, LPG सेवाओं में डिजिटल सिस्टम तेजी से मजबूत हुआ है। अब करीब 94% सिलेंडर बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, जबकि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड सिस्टम 76% तक प्रभावी हो चुका है। कमर्शियल LPG सप्लाई पर भी स्थिति सुधर रही है। शुरुआत में सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब 17 राज्यों द्वारा एलोकेशन ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सप्लाई बहाल कर दी गई है।

वही, सरकार ने बाजार को स्थिर रखने के लिए 10% अतिरिक्त कमर्शियल LPG देने का प्रस्ताव रखा है और राज्यों से PNG नेटवर्क के विस्तार में सहयोग मांगा है। इन प्रयासों से पिछले दो हफ्तों में करीब 1.25 लाख नए घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा, वैकल्पिक ईंधन की ओर भी रुझान बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों में 5600 से अधिक घरेलू उपभोक्ता PNG कनेक्शन में शिफ्ट हुए हैं। सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। करीब 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और 25 क्षेत्रों में जिला स्तर पर निगरानी समितियां सक्रिय हैं। कई राज्यों में छापेमारी, FIR और गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

सुझाता शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही उन्होंने लोगों से ऑनलाइन बुकिंग करने और अपनी बारी का इंतजार करने को कहा, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।