Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

बुझ गया बंगाल में लेफ्ट की सियासत का आखिरी चिराग

भद्रलोक के भद्रपुरुष (बंगाल के सज्जन व्यक्ति) के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है. 80 वर्ष के भट्टाचार्य पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे. भट्टाचार्य को बंगाल में मुख्यमंत्री की कुर्सी ज्योति बसु से विरासत में मिली थी. 11 सालों तक सीएम रहे भट्टाचार्य बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के आखिरी शासक थे.