Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा अब हरियाणा में उठा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुसलमानों को आरक्षण देने का मुद्दा उठाया.

गृह मंत्री शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्गों से कोटा छीनकर मुसलमानों को दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस हरियाणा में आ गई तो यहां पर भी यही करेंगे. लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे.

पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग का विरोधी होने का आरोप लगाया. शाह ने कहा कि, 1957 में OBC रिजर्वेशन के लिए काका कालेलकर कमीशन बना, लेकिन कांग्रेस ने कई वर्षों तक इसे लागू नहीं किया.