Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पहले चरण का चुनाव तय करेगा महबूबा मुफ्ती का भविष्य

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं. इन 24 सीटों पर 219 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर रीजन की 16 और जम्मू क्षेत्र की 8 सीटों पर चुनाव होने हैं. दक्षिण कश्मीर के इलाके में पीडीपी का सियासी आधार रहा है, जिसकी बदौलत सत्ता के सिंहासन तक पहुंचती रही है. इस तरह पहले चरण का चुनाव पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का सियासी भविष्य तय करेगा तो नेशनल कॉन्फ्रेंस की सत्ता में वापसी का दारोमदार भी इसी पर टिका है.