Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

आगरा में 18 अक्टूबर से शुरू होगा प्रसिद्ध बटेश्वर मेला

आगरा जनपद की तहसील बाह में उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बटेश्वर में 18 अक्टूबर से मेला शुरू हो रहा है। मेले को भव्य, दिव्य अलौकिक व ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला पंचायत विभाग के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेला बटेश्वर में लगातार पशुओं का पहुंचना शुरू हो चुका है मेले में 1 करोड़ की घोड़ी पहुंची है, जो बटेश्वर,पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह और जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मेले का भ्रमण कर पशु व्यापारियों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।
बटेश्वर मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अलावा देश के कोने-कोने से पशु व्यापारी पहुंचते हैं। वही इस मेले में खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, मैराथन दौड़, बालिका दौड़, लंबी कूद, जैसी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन,व दंगल कुश्ती के साथ रासलीला का आयोजन किया जाएगा। वहीं सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। आगरा की बटेश्वर में लगने वाला सरकार की तरफ से यह मेल करीब 23 दिनों तक चलेगा। 

वाइट। डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक भाजपा