Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

नाना पाटेकर से थपड़ खाने वाले लड़के ने बताई अपनी व्यथा

वाराणसी में फिल्म जर्नी की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक तस्वीर लेने आए लड़के को उन्होंने थप्पड़ मार दिया था. ये वाकया कैमरे में कैद हो गया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोगों ने नाना के खिलाफ कार्रवाई की बात भी की. हालांकि, नाना पाटेकर ने अपना पक्ष रखा और अपनी बात को ट्विटर के माध्यम से अपने चाहने वालों तक पहुंचाया था. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता था कि फोटो लेने वाला लड़का बाहरी था. वो फिल्म का सीन समझ बैठे थे और थप्पड़ मार दिया था. इस पूरे मामले में अब उस लड़के का बयान भी आ गया है जिसने उनसे थप्पड़ खाई थी.

लड़के ने कहा, ‘मुझे फिल्म में कोई रोल नहीं मिला था. इस घटना की वजह से पूरे मोहल्ले में मेरी बेइज्जती बहुत हुई है. करने के बाद उन्होंने मुझे बुलाया नहीं था. मैं मार खाया और फिर मैं वहां से चला गया था.