Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

कर्नाटक के हुबली में आरोपित ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश

कर्नाटक के हुबली में एक आरोपित ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।  जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए फायरिंग की, और इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

बता दें कि हुबली-धारवाड़ कमिश्नरेट में करीब 10 दिन पहले एक ज्वैलरी शॉप में चोरी हुई थी, जिसमें महाराष्ट्र के अपराधियों की एक टीम ने बहुत सारा सोना और चांदी लूट लिया था। इसके बाद करीब 10 दिनों तक लगातार कोशिश के बाद एक आरोपित को पकड़ा गया था। जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की। 

उसे भागने से रोकने के लिए उसके पैर में गोली मारी गई और वो घायल हो गया। अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस ऑपरेशन में, दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।