Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 386 अंक टूटा

Stock Market: लगातार चौथे दिन बुधवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ना जारी है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 386 अंक लुढ़ककर 81,715 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112 अंक गिरकर 25,056 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अल्ट्रा टेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के। जबकि पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

क्षेत्रीय मोर्चे पर, आईटी, फाइनेंस, पावर, रियलिटी, प्राइवेट सेक्टर बैंक, ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा जबकि एंटरटेनमेंट और एफएमसीजी शेयरों ने अपनी पकड़ बनाए रखी। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और सियोल का कोस्पी गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

यूरोपीय बाजार बुधवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं वॉल स्ट्रीट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 3,551 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।