Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

मां की शादी का गणित, या दिल का फैसला? 3 अप्रैल को खुलेगा ‘Maa Ka Sum’ का राज!

मुंबई: मोना सिंह और मिहिर आहूजा स्टारर वेब सीरीज Maa Ka Sum 3 अप्रैल को Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने जा रही है।

रविंदर रंधावा और सुमृत शाही द्वारा लिखी गई इस सीरीज़ में अंगिरा धर और रणवीर बरार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कहानी एक होनहार मैथ्स प्रोडिजी अगत्स्य (मिहिर आहूजा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया को नंबर, ग्राफ और एल्गोरिद्म के जरिए समझता है। उसके लिए हर समस्या का हल लॉजिक में छुपा है—even अपनी सिंगल मां विनिता (मोना सिंह) के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढना भी!

लेकिन यहीं से शुरू होता है “Project Mom: Equation ya Emotion?”—जहां अगत्स्य की प्लानिंग धीरे-धीरे एक दिलचस्प और भावनात्मक सफर में बदल जाती है। लॉजिक और इमोशन्स के टकराव के बीच कहानी में आते हैं कई अनपेक्षित मोड़, जो इसे और भी खास बना देते हैं।

प्रोड्यूसर बबीता अशिवाल के मुताबिक, यह सिर्फ एक कहानी नहीं बल्कि रिश्तों की गर्माहट, ह्यूमर और जिंदगी के छोटे-छोटे सबक को दिखाने वाली एक फैमिली एंटरटेनर है, जो हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है।

निकोलस खारकोंगोर के निर्देशन में बनी ये सीरीज़ 3 अप्रैल को एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।