मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी, मोहनलाल और नयनतारा अभिनीत फिल्म "पैट्रियट" के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। "मलिक", "टेक ऑफ" और "अरियिप्पू" जैसी प्रसिद्ध मलयालम फिल्मों के लिए मशहूर महेश नारायणन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। यह फिल्म नयनतारा और ममूटी की 2016 में आई "पुथिया नियमम" के बाद दूसरी फिल्म है।
फिल्म निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। इसे फिल्म के मुख्य कलाकारों ने भी साझा किया। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट लिखी हुई है। कैप्शन में लिखा, "इस गणतंत्र दिवस पर निडर आवाजों की भावना को उजागर करते हुए। #PATRIOT 23 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। उलटी गिनती अभी शुरू होती है।" करीब एक दशक से ज्यादा समय बाद ममूटी और मोहनलाल साथ में पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म "कदल कदन्नोरु माथुकुट्टी" में एक साथ काम किया था। फिल्म में फहद फासिल और कुंचको बोबन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इसका निर्माण एंटो जोसेफ और केजी अनिल कुमार ने किया है और इसकी कहानी महेश ने लिखी है। फिल्म का संगीत सुशिन श्याम ने दिया है और सिनेमैटोग्राफर मानुष नंदन हैं। फिल्म निर्माताओं ने इससे पहले मुख्य कलाकारों के पोस्ट जारी किए थे। नयनतारा की हालिया फिल्म "टेस्ट" है जो अप्रैल 2025 में रिलीज़ हुई थी। एस. शशिकांत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर. माधवन और सिद्धार्थ मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी तीन व्यक्तियों - एक संघर्षरत वैज्ञानिक, एक उम्रदराज क्रिकेटर और मां बनने की चाह रखने वाली एक महिला - के इर्द-गिर्द घूमती है। जो चेन्नई में एक हाई-स्टेक इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान टकराते हैं।
ममूटी ने मलयालम क्राइम थ्रिलर "कलमकवल: द वेनम बिनीथ" में अभिनय किया था, ये फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन जिथिन के. जोस ने किया था। मोहनलाल ने "वृषभा" में अभिनय किया। दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन नंदा किशोर ने किया था और इसमें उन्होंने राजा विजयेंद्र वृषभ का किरदार निभाया था। अब वो थारुन मूर्ति द्वारा निर्देशित "एल366" और अक्टूबर में रिलीज होने वाली "दृश्यम 3" में नजर आएंगे। ये फिल्म "दृश्यम" फ्रेंचाइज की एक और कड़ी है, जिसमें उन्होंने जॉर्जकुट्टी की भूमिका निभाई है।
ममूटी और मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'पैट्रियट' 23 अप्रैल को होगी रिलीज
You may also like
दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश, अगले कुछ घंटो के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी.
असम में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक टक्कर में 7 की मौत, 2 घायल.
Bihar Board 12th Result: दोपहर 1:30 बजे जारी होंगे नतीजे, ऐसे करें चेक.
दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से, आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पर रहेगी सबकी नजर.