अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरू में अपने सुपर चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना सितंबर तक भारत में आपूर्ति शुरू करने की है। टेस्ला की क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण पूर्व एशिया) इसाबेल फैन ने राष्ट्रीय राजधानी के एयरोसिटी में भारत के अपने दूसरे अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंपनी गुरुग्राम और नोएडा के अलावा साकेत में भी एक और सुपरचार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना बना रही है। टेस्ला ने पिछले महीने मुंबई में अपना पहला अनुभव केंद्र खोला था और साथ ही 59.89 लाख रुपये से शुरू होने वाली अपनी मॉडल वाई कार भी पेश की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मुंबई, कंपनी की प्राथमिकता हैं।
अगले कुछ हफ्तों में कंपनी गुरुग्राम में अपना सुपरचार्जिंग स्टेशन खोलेगी, जिसके बाद साकेत (दक्षिण दिल्ली) और नोएडा में भी अन्य स्टेशन खोले जाएंगे। इसाबेल ने कहा कि टेस्ला मुंबई के लोअर परेल, नवी मुंबई और ठाणे में सुपरचार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है, जो बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौजूदा स्टेशन के अतिरिक्त होंगे। इसके अलावा कंपनी बैंगलुरू में भी विस्तार करेगी। इसाबेल ने यह भी बताया कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी मोबाइल सेवा, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, सर्विस सेंटर और अन्य सेवाएं शुरू करेगी।
टेस्ला दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में चार्जिंग नेटवर्क का करेगी विस्तार
You may also like
आंध्र प्रदेश: जब्त पटाखों में धमाका, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल.
IIT बॉम्बे की पहल, सूखी पत्तियों से तैयार होगा सस्ता कुकिंग फ्यूल.
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, वामशी पैडिपल्ली करेंगे निर्देशन.
J&K: श्रीनगर में आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल.