Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गुरुवार को सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को मार गिराने के साथ ही घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. केरन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं, हालांकि अभी भी मुठभेड़ जारी है.

सूत्रों के अनुसार 6RR और कुपवाड़ा पुलिस सहित सुरक्षा बलों को केरा इलाके में घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया.