Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

J-K: बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, दो सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा के चूंटपाथरी वन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया जबकि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक-एक जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और मुठभेड़ अब भी जारी है।