Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Karnataka: मंगलुरू में दो पूजा स्थलों पर पथराव की बाद इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

दक्षिण कन्नड़ जिले के कटिपल्ला और बीसी रोड पर दो पूजा स्थलों पर पथराव और दो समूहों के बीच झड़प की घटनाओं के बाद सोमवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलुरू तहसील के कटिपल्ला कस्बे में पथराव की घटना रविवार देर रात हुई लेकिन जल्द कार्रवाई करके हालात को कंट्रोल कर लिया गया और इलाके में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। 

उन्होंने बताया कि हालांकि पूजा स्थल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस के मुताबिक कथित पथराव करने वाले दो बाइक पर आए और तेजी से चले गए। घटना के बाद भारी पुलिस तैनाती की गई है।