Breaking News

दिल्ली की हवा फिर जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार     |   गाजा में इजरायल का अटैक, हमास के सीनियर कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत     |   सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम धमाका, एक बच्चे समेत 2 की मौत     |   दिल्ली के यमुना में मछलियों की मौत का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया     |  

तेलंगाना: मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने तेलंगाना के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। विभाग के अधिकारी श्रीनिवास ने बताया, "तेलंगाना क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का असर धीरे-धीरे जारी रहने की उम्मीद है। हमने अगले दो दिनों में कुछ उत्तरी और पूर्वोत्तर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हैदराबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।"