Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट को लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा, ईडी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

Hyderabad: तेलंगाना कांग्रेस ने गुरुवार को हैदराबाद स्थित प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट के विरोध में किया गया।

इस विरोध का नेतृत्व मंत्री पोन्नम प्रभाकर और जुपल्ली कृष्णा राव जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया। उनके साथ कई दूसरे वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने मामले को तुरंत वापस लेने की मांग की।