Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बोले, कांग्रेस को वोट देना राज्य और देश के लिए हानिकारक

भारतीय युवा मोर्चा के प्रमुख और बेंगलुरू के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कांग्रेस और तंबाकू सेवन के बीच समानताएं बताते हुए लोगों को आगाह किया कि इस पुरानी पार्टी को वोट देने से देश का विकास रुक सकता है। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस शासित कर्नाटक गंभीर वित्तीय अस्थिरता का सामना कर रहा है। उन्होंने पार्टी पर मुस्लिम तुष्टीकरण का सहारा लेने का आरोप लगाया।

सूर्या ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुंबई में मीडिया कर्मियों से कहा कि सिगरेट के पैकेट पर वैधानिक चेतावनी दी जाती है कि तंबाकू उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है उसी तरह कांग्रेस पार्टी को वोट देना राज्य और देश के सामाजिक और आर्थिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

उन्होंने पूछा, "देश का संविधान धर्म के आधार पर किसी भी आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस हमारे समाज को किस ओर ले जा रही है।" उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र के मतदाता कांग्रेस के घोषणापत्र पर भरोसा करते हैं, तो महाराष्ट्र जल्द ही कर्नाटक जैसा बन जाएगा।